फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला स्तरीय केबीसी 2.0 का आयोजन आज

Thu, 20 Nov 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय केबीसी- 2.0 कौशल प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक ब्लॉक से चयनित शीर्ष 5 टीमों सहित कुल 30 टीमें वीरवार को जिला स्तरीय राउंड-1 में भाग लेंगी। कार्यक्रम नोडल एपीसी मनोज पवार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता छात्रों में नवाचार, व्यावसायिक कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मनोज पवार ने टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उम्मीद है सभी प्रतिभागी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिला कैथल का नाम रोशन करेंगे और राज्य स्तर तक पहुंचकर शीर्ष स्थान प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी टीमों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। एनएसक्यूएफ समन्वयक विशाल शर्मा ने ‘केबीसी 2.0’ कौशल कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रतियोगिता का पहला चरण विद्यालय स्तर पर आयोजित किया गया था। प्रत्येक विद्यालय से चयनित टीमों ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी ब्लॉकों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय राउंड-1 के बाद शीर्ष 10 टीमों को उनके व्यवसाय विस्तार विचार हेतु 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके बाद चयनित टीमें जिला स्तरीय राउंड-2 में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिनमें से शीर्ष 5 टीमों को उनके व्यावसायिक विचारों को आगे बढ़ाने के लिए अगली राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


यह आयोजन युवाओं को भविष्य में रोजगार सृजनकर्ता और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगा। प्रतियोगिता छात्रों में समस्या-समाधान, वित्तीय योजना, नवाचार और संचार जैसे 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित करने का बड़ा अवसर प्रदान करती है।

विशाल शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्र अपने-अपने प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं, जो उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी समान हैं, और अब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के

साथ-साथ बेटियों को आगे बढ़ाना भी सभी की जिम्मेदारी है। सभी युवा अपने क्षेत्रों में सफल हों, यही अभियान का उद्देश्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें