फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 1 व 3 अगस्त को होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मेरा युवा भारत की ओर से संचालित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत कैथल में 1 और 3 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना, उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना और उनकी रचनात्मक व सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी मोहित नेहरा ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन माइल स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैथल में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को चित्रकला, वाद-विवाद/भाषण, शॉर्ट फिल्म/रील मेकिंग, स्लोगन लेखन और स्लैम पोएट्री प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं 3 अगस्त को लोकगीत, थीमैटिक डांस और नुक्कड़ नाटक/माइम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं।
प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगा। प्रतिभागियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सभी प्रतिभागियों को अपना मूल आधार कार्ड और अन्य वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी माई भारत पोर्टल पर अपनी संबंधित प्रतियोगिता श्रेणी में पंजीकरण कर सकते हैं। तकनीकी समस्या की स्थिति में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के लिए नशा मुक्ति और विकसित भारत की थीम पर विभिन्न विषय निर्धारित किए गए हैं। शॉर्ट फिल्म/रील मेकिंग में ब्रेक द ट्रैप, बिल्ड द फ्यूचर और कूल इनफ टू से नो टू ड्रग्स, लोकगीत में नशा छोड़ो, सुर जोड़ो और युवा की आवाज, नशा मुक्त समाज, स्लैम पोएट्री में नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो और सपनों की उड़ान, नशे से इन्कार जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, थीमैटिक डांस, चित्रकला, स्लोगन लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के लिए भी नशा मुक्ति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषय निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें