कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 26 जून को सुबह 10 बजे आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे। इसमें चार पुरानी व आठ नई शिकायतें सुनी जाएंगी। इसमें सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।