फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला आढ़ती एसोसिएशन ने सौंपा डीसी को मांग पत्र

विज्ञापन
District Agent Association handed over demand letter to DC - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
मंडियों में शनिवार तक धान की खरीद न होने पर जिला आढ़ती एसोसिएशन ने डीसी प्रदीप दहिया के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्ञापन भेजकर तुरंत धान की खरीद शुरू करवाने की मांग की। डीसी को उनके कैंपस कार्यालय में मिले जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरवाला, नई अनाज मंडी कैथल के प्रधान श्याम लाल गर्ग, पुरानी अनाज मंडी कैथल के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया, विस्तान अनाज मंडी के प्रधान वीरेंद्र सिंह, पूंडरी से प्रधान नरेंद्र सिंह, राजौंद से जंगशेर सिंह, बाबा लदाना से विनोद सिंह सहित कलायत अनाज मंडी व अन्य मंडियों के प्रधान डीसी से मिले। उन्होंने डीसी से मांग की कि सरकार को उनका ज्ञापन भेजकर तुरंत धान की खरीद शुरू करवाई जाए। डीसी प्रदीप दहिया ने उन्हें उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें