फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-ऑफिस से ही करें फाइलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
=सभी विभागों में ई-ऑफिस के तहत ही कार्य किया जाए और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फाइलों का निपटान इसके माध्यम से ही हो। ई-ऑफिस में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात डीसी प्रदीप दहिया ने जिन विभागों ने अभी तक ई-ऑफिस पर काम शुरू नहीं किया है उन्हें सख्त निर्देश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस के प्रणाली में कार्य करने में यदि किसी प्रकार की तकनीकी अड़चन है तो एनआइसी में संपर्क करके उसे दूर करवाया जाए। डीसी ने कहा कि ई-ऑफिस प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सभी विभाग ई-ऑफिस के माध्यम से ही फाइलों का आदान-प्रदान करना सुनिश्चित करें। ई-ऑफिस को लेकर 10 सितंबर को समीक्षा बैठक आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें