संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य व नूंह में हुए ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा पर हमले की निंदा स्वरूप बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने पूंडरी में कन्या महाविद्यालय के पास हनुमान मंदिर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने 28 अगस्त को ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा निकालने के संबंध में पंचायत की। जिसमें 28 अगस्त को फिर से बजरंग दल ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक व पंचायत में सरकार से मांग की गई कि नूंह हिंसा में शहीद हुए हिंदुओं को एक करोड़ रुपये व एक सरकारी नौकरी दी जाए। पूरी घटना की जांच एनआईए द्वारा करवाई जाए। नूंह जिला को तोड़ कर इसको पलवल और गुरुग्राम मेंं मिलाया जाए। वाहनों की 100 प्रतिशत भरपाई की जाए।
जिन हिंदू भाईयों की दुकानों व मकानों को निशाना बनाया गया उनके मकानों व दुकानों तथा गाड़ियों की शत प्रतिशत भरपाई की जाए। इस अवसर पर जिला संयोजक मुकेश कुश, अश्वनी शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सचिन जिला सह संयोजक, अनिल सैनी पूंडरी प्रधान, नीरज, सुखविंद्र, रजत, प्रताप राणा, कुलदीपक व सोनू मौजूद रहे।