फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा, सदस्यों की ड्यूटी लगाई

Mon, 19 Feb 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 24 फरवरी में होने वाले बाबा श्याम के चौथे विशाल श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान सदस्यों की जिम्मेदारियां भी तय की गई।
विज्ञापन

डॉ. बलविंद्र मैहला संगरौली ने बताया 24 फरवरी को बाबा श्याम का चौथा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव एवं अमृतमय भंडारा पूंडरी में करवाया जाएगा। इसमें शहर व आसपास के गांव से हजारों श्याम प्रेमी शामिल होंगे। भंडारे के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कीर्तन में मशहूर कलाकार मुकेश बांगड़ा जयपुर, नरेश सैनी गुडग़ांव, दर्पण शर्मा कैथल व श्रवण राज शाहबाद के श्रवण राज बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। दरबार की साज-सज्जा बंसी वाले की ओर से किया जाएगा। नरेश पुनिया का म्यूजिकल ग्रुप इस भजन संध्या को और भक्तिमय बनाएगा। कि 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे निशान यात्रा निकाली जाएगी जो कि झंडामल धर्मशाला से शुरू होकर, अनाज मंडी ब्रह्मानंद चौक से होते हुए रजनी रायल गार्डन तक जाएगी। डॉ. मैहला ने सभी हलका वासियों से कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील भी की। इस मौके पर श्रवण सिंगला, जितेंद्र पुंडीर सरपंच प्रतिनिधि संगरौली, समाजसेवी संदीप गर्ग, कृष्ण बंसल ,प्रभात गोयल, लविश लाठर ,डॉ राजेश, सुरेंद्र मैहला, शमशेर पाल, प्रदीप लाठर, नीरज वालिया व प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें