फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा विद्यार्थियों के लिए साबित होगी वरदान : अशोक

Tue, 30 Jan 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा सीधा प्रसारण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होने के साथ मील का पत्थर साबित हो रहा है, क्योंकि सफलता से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड कस्बे में स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड में परीक्षा में चर्चा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधा प्रसारण संबोधन में मुख्य रूप से शिरकत करने के दौरान छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर का पहुंचने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रिंसिपल व स्टाफ ने फूलों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तनाव दूर करने के मंत्र दिए, जो विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में रामबाण साबित होंगे। आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है और सफलता सदैव उन्हीं के कदम चूमती है, जो कड़ी मेहनत करने में विश्वास रखते है, क्योंकि मजबूत भविष्य की नींव हमेशा छात्र जीवन से ही रखी जाती है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाला हर विद्यार्थी हमेशा सफलता की बुलंदियों को छूने के साथ अपने सपनों को साकार कर सकता है, बशर्ते काम के प्रति समर्पण, लग्न व क्षमता हो तो सफलता आगे पीछे घूमती रहेगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों व स्कूल स्टाफ के साथ स्कूल भवन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बीईओ गिरीश शर्मा, बीआरसी सतीश कौशिक, प्रधानाचार्य नसीब, प्रधानाचार्य रेनू, ब्लाक समिति सदस्य संजय गर्ग, मास्टर रोशन लाल पंवार व उपेंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें