फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चौशाला विद्यालय की युवा संसद में की चर्चा

Sat, 31 Jan 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
30केएलटी6: कलायत के गांव चौशाला स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम
विज्ञापन
कलायत। कलायत के गांव चौशाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंडल स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान संसद में होने वाली गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला गया। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

युवा संसद की कार्यवाही में पक्ष की भूमिका सकीना और विपक्ष में लखविंदर नजर आए। युवा संसद में विद्यार्थियों ने हर मुद्दे पर अपनी मौजूदगी का अहसास करवाया। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर इसकी कार्ययोजना तय की गई थी। निर्णायक मंडल में रवींद्र सिंह, व सोहन लाल शामिल रहे। पर्यवेक्षक की कमान अमरजीत सिंह, मोहम्मद सलीम व डा.राजकुमार ने संभाली। प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों स्टाफ सदस्यों व बच्चों को बधाई दी। युवा संसद में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन रहे। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग सिंह, एसएमसी प्रधान, मीनू रानी, कमलेश देवी, मनोज लौहान, हरदीप सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें