फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 12 दिसंबर की दिल्ली रैली की तैयारियों पर की चर्चा

Fri, 27 Nov 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नगरपालिका, कलायत में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, ब्लॉक कलायत की कार्यकारिणी की बैठक आयोजितकी गई। मीटिंग की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रमेश कोलेखा ने की तथा मंच का संचालन ब्लॉक सचिव नरेश कोथ ने किया।
विज्ञापन

मीटिंग में मुख्य रूप से 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों एवं कर्मचारियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान कपिल सिरोही एवं जिला सचिव शिवचरण ने 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे रैली में तन-मन-धन से सहयोग करते हुए अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव शिवचरण, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान कपिल सिरोही तथा हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति के राज्य महासचिव सुरेश उचाना, दलबीर सिंह, विनोद कुमार, हरीश, रामफल, सुमन, शिल्पा, विकास पटवारी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें