फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंबेडकर कॉलेज में आपदा से बचाव के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, कैथल में खेल प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, जोखिम कम करने और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन माय भारत के सौजन्य से किया गया। खेल प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता, पूर्व तैयारी और सामूहिक सहभागिता जरूरी है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास यादव ने कहा कि आपदा के समय प्रत्येक नागरिक को सजग और जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए। जागरूकता के माध्यम से स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरों की मदद भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड़ ने भी विद्यार्थियों से आपदा से बचाव के प्रति जागरूक रहने और समाज के अन्य लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा जोखिम कम करने के प्रति जागरूक करना और उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें