गांव रसूलपुर में निकासी नाले का निर्माण सही प्रकार से न होने के कारण नाले का गंदा पानी घरों में वापस घुस रहा है। ग्रामीणों प्रवीन रसूलपुर, अनिल पांचाल, महिपाल, बलवान, गोल्डी, राजू ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया है। नाले का गंदा पानी वापस घरों में घुस हा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस नाले को पीडब्ल्यूडी रोड के नीचे से निकाला जाना था और पुलिया का निर्माण किया जाना था, लकिन विभाग के कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब यह नाला ओवरफ्लो हो जाता है तो इसका पानी नाले से बाहर आ कर आस पास के प्लाटों में जमा होता है जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। गर्मी का मौसम है और नाले के कारण मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। लोगों को कहना है कि वे इस समस्या को लेकर विभाग के आला अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। सरपंच मनजीत वड़ैच ने बताया कि इसके बारे में अधिकारियों को शिकायत दी गई है। वे खुद भी अधिकारियों से मिल चुके हैं। विभाग की ओर से पुलिया बनाने की अनुमति नहीं मिली है। दोबारा से विभाग के अधिकारियों से मिल कर उन्हें समस्या से अवगत करवाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।