फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Fri, 06 Mar 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के निवासियों के लिए परिवहन विभाग की ओर से एक और बड़ी सौगात दी गई है। अब कैथल से राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। लंबे समय से इस बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

कोरोना महामारी के दौरान लंबे रूटों की कई बस सेवाएं बंद कर दी गई थीं। अब परिस्थितियां सामान्य होने के बाद इन सेवाओं को दोबारा शुरू किया जा रहा है। कैथल से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से खास तौर पर मेहंदीपुर बालाजी और श्री खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


नई बस सेवा के तहत बस रोजाना सुबह 7:30 बजे कैथल बस अड्डे से जयपुर के लिए रवाना होगी, जबकि अगले दिन जयपुर से यह बस सुबह 3:30 बजे कैथल के लिए चलेगी। यह बस मार्ग में आने वाले कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी, जिससे रास्ते में आने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

पहले जयपुर जाने के लिए यात्रियों को रोहतक, हिसार या दिल्ली से बस बदलनी पड़ती थी, जिससे समय और पैसे दोनों की अधिक खपत होती थी। अब सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों का सफर आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

बस सेवा शुरू होने की खबर से कैथल के यात्रियों में खुशी का माहौल है। खासकर राजस्थान के धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी फायदा होगा। संस्थान प्रबंधक निरंजन ने बताया कि बस सेवा शुरू कर दी गई है और इससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

मैं अक्सर खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जाता हूं। पहले सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती थी और कई बार रास्ते में बस बदलनी पड़ती थी। -राजेश कुमार, सेक्टर-18, कैथल
विज्ञापन


मैं हर साल अपने परिवार के साथ मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जाती हूं। पहले सफर लंबा और थकाने वाला हो जाता था, लेकिन अब सीधी बस सेवा शुरू होने से राहत मिलेगी। -संतोष देवी, सेक्टर-20, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें