फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जींद में दिनेश और रोशन का सम्मान

Tue, 29 Oct 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साहित्य सभा कैथल से जुड़े गजलकार दिनेश बंसल दानिश और साहित्यकार एवं संस्कृति-कर्मी रोशन वर्मा को जींद की साहित्यिक संस्था हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था ने उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

समारोह में गजलकार दिनेश बंसल दानिश को विकास यशकीर्ति भिवानी के सौजन्य से मातोश्री रतनी देवी साहित्य रत्न सम्मान और रोशन वर्मा को राजेंद्र गुप्ता परिवार जींद के सौजन्य से रामप्यारी वर्मा स्मृति साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया। दोनों साहित्यकारों को यह सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डाॅ. अंजू संदीप सुहाग, डायरेक्टर आधारशिला पब्लिक स्कूल, विशिष्ट अतिथि डाॅ. कंवर सिंह गोयल सीनियर सर्जन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश बंसल दानिश और रोशन वर्मा को 2100 रुपये की नकद राशिऔर सम्मान-प्रतीक भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर साहित्य सभा के सतपाल पराशर आनंद और महेंद्र पाल सारस्वत कण्व द्विवेदी साथ में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें