फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी मार्ग की जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान

विज्ञापन
बदहाल पूंडरी मार्ग। संवाद
विज्ञापन
राजौंद। पूंडरी मार्ग पर महाराणा प्रताप चौक से पूर्व विधायक सतविंदर राणा की कोठी तक सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है और गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को हर समय हादसे का डर बना रहता है। इस मार्ग पर दोनों ओर निजी स्कूल होने के कारण रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी और अभिभावक आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

साथ ही सड़क के किनारे बाजार होने से दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है। खराब सड़क के कारण न केवल लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है बल्कि दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इसी मार्ग पर एक सरकारी बैंक भी स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण बैंक आने वाले लोगों और अन्य राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके और किसी बड़े हादसे से बचाव हो सके।

बदहाल पूंडरी मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें