फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्र संघ का चुनाव शेड्यूल जारी करने के लिए पांच तक का अल्टीमेटम दिया दिग्विजय ने

Wed, 02 Aug 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जाट कॉलेज में इनसो स्थापना दिवस व छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जननायक जनता पार्टी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार को छात्र संघ चुनाव शेड्यूल जारी करने के लिए पांच अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने ऐसा न किया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छह अगस्त को इनसो के 21वें स्थापना दिवस पर हिसार में होने वाली छात्र हुंकार रैली में विशाल जनसैलाब उमड़ेगा। यह स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा। उन्होंने इनसो स्थापना दिवस पर छात्रों व इनसो कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता भी दिया।

उन्होंने कहा कि इनसो छात्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर सदैव आगे रहती है। इनसो का केवल गरीब, किसान एवं कमेरे वर्ग के छात्र हितों की आवाज को बुलंद करना ही लक्ष्य है। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने सभी को इनसो स्थापना दिवस का न्योता देते हुए कहा कि इस बार छह अगस्त को हिसार में आयोजित इनसो स्थापना दिवस समारोह में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए प्रदेश के छात्रों की हुंकार देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष रणदीप कौल ने कहा कि छात्र हुंकार रैली में सबसे बड़ी हाजिरी कैथल से होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतिंद्र राणा, जिला अध्यक्ष रणदीप कौल, रोशन ढांडा,चेयरमैन जिला परिषद दीप मलिक जाखोली, प्रो रणधीर सिंह, धूप सिंह माजरा, प्रीतम कोलेखा, ज्ञान गुर्जर, हल्का अध्यक्ष प्रेम ग्योंग, सुभाष सिसला,अशोक हरिगढ़, राजू पाई, जगदीश दुब्बल, चंद्रभान दयोरा, बलवान कोटड़ा, बलराज नौच, बलविंद्र जसवंती, विजय सैनी, चरण सिंह एडवोकेट, बीरबल दलाल, दर्पण मित्तल, कुलदीप सीवन, विक्रम म्योली, राजेश राणा, रमेश मैहला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें