संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने शहर में अवैध रूप से तेल बेचते हुए डीजल का टैंकर पकड़ा है। आरोप है कि इस टैंकर संचालक की ओर से रोड पर ही गाड़ियों में तेल डाला जा रहा था।
इसकी शिकायत पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान शीशपाल दाऊ ने सिविल लाइन थाने में दी है। इसके बाद डायल 112 की गाड़ी को मौके पर बुलाकर ये टैंकर प्रशासन को सौंप दिया। हालांकि पुलिस का कहना था कि मामला सुलझा लिया गया है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान शीशपाल दाऊ ने बताया कि मंगलवार देर शाम बिना नंबर के एक डीजल टैंकर को रोड पर खड़ा करके आते जाते वाहनों में तेल डाला जा रहा था।
जब उस टैंकर में पड़ी बुक स्लिप को देखा गया तो वो बनारसी दास के नाम से थी। तेल डाल रहे व्यक्ति से जब टैंकर के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उसने सही तरीके से कुछ नही बताया। बाद में पुलिस को बुलाकर उसे उसके हवाले कर दिया गया।