फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम करते समय करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में करंट लगने से गांव दुमाड़ा निवासी 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर बरसीम की फसल में स्प्रे करने के लिए गया था। जिस दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई वेदपाल व गांव के सरपंच प्रतिनिधि महिपाल सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय सागर बुधवार को शाम के समय खेत में स्प्रे करने के लिए गया था। स्प्रे के दौरान उसका हाथ स्टार्टर से लग गया। उसमें करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से वह वहीं गिर पड़ा। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खेत से बुलाने के लिए गए, जहां वह पड़ा था। परिजन से अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सागर के परिवार में उसकी माता और एक बड़ी बहन भी है। पिता की पहले मृत्यु हो चुकी है। करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर खेती से ही उसका परिवार चल रहा था। मामले में जांच अधिकारी एचसी विजेंद्र ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें