फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में हुई धन की बारिश, आज भी रहेगी जारी

विज्ञापन
dhanteras - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
धनतेरस और दिवाली के लिए बाजार तैयार है। इस बार धनतेरस दो दिन मनाया जा रहा है। वीरवार और शुक्रवार को छोटी दिवाली के साथ भी लोग धनतेरस मनाएंगे। वीरवार को चांदनी चौंक, सराफा बाजार, भगत सिंह चौक समेत शहर के छोटे बड़े बाजारों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। सर्राफा व बर्तन बाजार बेहद उत्साहित है, क्योंकि सोने व चांदी के भाव में गिरावट के बाद काफी बिक्री नजर आई। बर्तन बाजारों के साथ साथ इलेक्ट्रानिक्स, मिष्ठान, वस्त्रों, फर्नीचर, मोबाइल व बाइक शोरूम पर भी भारी रौनक दिखी।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर असमंजस की स्थिति
धनतेरस की तिथियों को लेकर लोगों में असमंजस है। हालांकि ज्योतिषाचार्यों व पंडितों के अनुसार धनतेरस आज वीरवार को मनाई जाएगी। आज ही सुबह से शाम तक शुभ मुहूर्त है। रात को छोटी दिवाली भी शुभ मुहूर्त में आ रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस का त्योहार बाजार कि लिए संजीवनी लेकर आएगा। महासचिव सर्राफ एसोसिएशन के प्रधान सुंदर वर्मा ने बताया कि त्योहारों को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। त्योहार से बाजार को पूरी उम्मीदें है कि इस बार कोरोना का असर खत्म होगा और लोग जमकर खरीदारी करेंगे। उन्होंने संभावना जताई कि जिलेभर के बाजारों में करोड़ों रुपये के कारोबार की संभावना है।
गिफ्ट गैलरीज पर भीड़
दिवाली को लेकर लोगों में खूब उत्साह है। अलग अलग दुकानों के साथ साथ गिफ्ट गैलरिज पर खास भीड़ दिख रही है। एक दूसरे को बधाई देने के लिए गिफ्ट खरीद रहे हैं। इसी के चलते गिफ्ट गैलरी अलग से विशेष रूप से सजी है। गिफ्ट में 50 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक गिफ्ट रखे गए हैं और लोग अपनी जेब के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्वैलर्स सुंदर वर्मा व श्रवण कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के बाद सबसे अधिक ध्यान सोने व चांदी की शुद्धता पर पाया गया है। बाजार में 80 से 50 प्रतिशत तक सोने के सिक्के हैं, जिन्हें बाद में बेचने पर ग्राहक को भारी नुकसान होता है। जिससे ग्राहकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि शुद्ध सोने व चांदी के सिक्के बिना किसी कटौती के रेट टू रेट ही बिकते हैं, इसलिए यह निवेश का भी बेहतर तरीका है।
सोशल डिस्टेंस तार-तार
त्योहारी सीजन में बाजारों से कोरोना का भय खत्म होता दिखाई दे रहा है। मेन बाजार, चांदनी चौक, भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, छात्रावास रोड से लेकर तमाम बाजारों में एक भी गली ऐसी नहीं जिसमें खरीदारों व दोपहिया वाहनों का जाम न लगा हो। उसी जाम के बीच लोग बिना मास्क व बिना सामाजिक दूरी के दिखाई दिए। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों के मन से कोरोना का भय ही खत्म हो गया हो। लेकिन हमें भूलना नहीं चाहिए कि अभी कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है। सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखना चाहिए। ताकि दोबारा से विकराल रूप न ले सके।
बिना मास्क के सामान बेच रहे दुकानदारों के किए चालान
टीम इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि नगर परिषद की ओर से नगर परिषद कार्यालय से लेकर पार्क रोड तक मिठाई वालों के व रेहड़ी वालों के मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी की पालना न करने पर चालान 16 चालान किए गए। जिनमें 14 चालान 500-500 रुपये के किए और दो चालान 1100-1100 रुपये के किए । दुकानदारों को समझाया गया कि भविष्य में ऐसी गलती न करें। कोरोना महामारी की सभी गाइडलाइन को ध्यान में रखे और सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहयोग करे। इस अवसर पर टीम सदस्य सुनील कुमार, कृष्ण लाल, होमगार्ड जवान गुरमीत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें