फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांडा ने राखी बंधवा बहनों को दुख सुख में साथ रहने का दिया वचन

Tue, 20 Aug 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद/कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व अपने गृह क्षेत्र में मनाया और बहनों को हर दुख सुख में साथ रहने का वचन दिया।

उन्होंने कहा कि यदि लोगों को बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल बेहतर मिल जाएं तो उनकी आधी समस्याएं हल हो जाती हैं। आम आदमी पार्टी मूलभूत सुविधाओं को लेकर ही कार्य करती है। उन्होंने गांव सेरधा और गांव रोहड़ा में पवित्र राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर मुश्किल घड़ी ने बहनों के साथ रहूंगा। बहनों के परिवारों में खुशहाली के लिए कार्य करेंगे। कलायत विधानसभा के हर गांव में बहनें पीने के पानी की समस्या से परेशान हैं, इसके लिए भी काम किया जाएगा कहा कि आज कलायत में समस्याओं का अंबार है। वे सबसे पहले बहनों की शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और पीने के पानी की समस्या को दूर करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें