फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देवव्रत ढांडा लगातार दूसरी बार बने प्रधान

विज्ञापन
देवव्रत ढांडा को खाप का प्रधान चुने जाने पर पगड़ी पहनाकर स्वागत करते समाज के लोग। स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कैथल। गांव किठाना में ढांडा खाप के निर्माणाधीन चबूतरे पर आयोजित पंचायत में देवव्रत ढांडा को लगातार दूसरी बार खाप का प्रधान चुना गया। हरियाणा सहित दूसरे राज्यों से पहुंचे ढांडा गोत्र के प्रतिनिधियों, बुजुर्गों और गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताई। इसके साथ ही उन्हें अगले पांच वर्षों के लिए खाप की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोबारा प्रधान चुने जाने पर देवव्रत ढांडा ने समाज के लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, रघबीर नंबरदार, मीर सिंह मिर्चपुर, सरपंच अशोक, सरपंच सुनील, राजा राम धनौरी, कुलदीप नंबरदार, दलबीर ढांडा, सरपंच सुभाष, देवेंद्र कंटरोली, पूर्व सरपंच सुखबीर और रलदू राम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें