फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, लगे जयकारे

Tue, 29 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सावन माह के तीसरे सोमवार को शहर के श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, अंबकेश्वर मंदिर, शिव शक्ति धाम मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए भक्त घंटों लाइन में खड़े रहे। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं की आस्था इस बात से झलकती है कि सुबह चार बजे से लेकर देर शाम तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी होती है। यही कारण है कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। गांव के प्राचीन शिव मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। भक्तों ने दूध, जल और बेलपत्र अर्पित कर शिवलिंग का अभिषेक किया और ओम् नम: शिवाय के जाप में लीन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के पुजारी मुनिंद्र मिश्रा ने बताया कि तीसरे सोमवार को विशेष संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे दिन शिव नाम का स्मरण करते रहे। उन्होंने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी और शहद से रुद्राभिषेक किया। शहर के हनुमान वाटिका स्थित प्राचीन शिव मंदिर, पार्क रोड शिव मंदिर, छात्रावास रोड शिव मंदिर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी सोमवार की भव्यता देखते ही बनती थी। राजौंद के मंदिरों में भी श्रद्धालु उमड़े। शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे और भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें