फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सती स्थल पर मेले में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
सती स्थल पर पूजा-अर्चना करते हरितस गौत्र के श्रद्धालु एवं सेवा कार्य में जुटे छोटे बच्चे - फोटो : टूंडला-आगरा हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें संवाद
विज्ञापन
राजौंद। पूंडरी रोड स्थित सती स्थल पर हरितस गौत्र की ओर से भारी मेले का आयोजन किया गया। मेले में हरितस गौत्र से जुड़े श्रद्धालु दिल्ली, राजस्थान, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों और शहरों से परिवार सहित पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सती स्थल पर पूजा-अर्चना कर दादी हेमवती और बाबा अनंत पाल का आशीर्वाद लिया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

कैथल निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी महेंद्र पाल हरित ने बताया कि राजौंद स्थित यह सती स्थल दादी हेमवती और दादा अनंत पाल के नाम से स्थापित है। इसे पितरों का स्थान भी माना जाता है। उन्होंने बताया कि हरितस गौत्र का निकास चोमू, राजस्थान से हुआ था। इसके बाद यह गौत्र हिसार क्षेत्र से होते हुए राजौंद पहुंचा और यहां सती स्थल की स्थापना की गई। मान्यता है कि हिसार स्थित सती स्थल से ईंट लाकर राजौंद में इसकी स्थापना की गई थी।
उन्होंने बताया कि हरितस गौत्र के लोगों के लिए इस स्थल की विशेष धार्मिक मान्यता है। जिन परिवारों में पिछले एक वर्ष के दौरान कोई नया कार्य या खुशी का अवसर आया हो, जैसे विवाह, संतान का जन्म, नौकरी लगना, भवन निर्माण या अन्य शुभ कार्य, वे दीपावली के अगले दिन यहां पहुंचकर माथा टेकते हैं और दादी हेमवती व बाबा अनंत पाल का आशीर्वाद लेते हैं।

सती स्थल पर पूजा-अर्चना करते हरितस गौत्र के श्रद्धालु एवं सेवा कार्य में जुटे छोटे बच्चे- फोटो : टूंडला-आगरा हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें