फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रद्धालुओं ने मंदिरों और घरों में किया कंजक पूजन

Mon, 23 Oct 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
़6 राजौंद में कन्याओं की पूजा करते हुए  साधक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद। नवरात्रि के आठवें दिन शहर के बड़ी देवी मंदिर, कोठी देवी मंदिर, सूरजकुंड माता मंदिर और घरों में कंजकों का पूजन किया गया। पिछले आठ दिन से उपवास रखने वाली महिलाओं ने मां दुर्गा पूजा की पूजा की और कंजकों को भोजन कराया। इस दौरान साधकों को कन्या पूजन के लिए कन्याओं को ढूंढने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। प्राचीन काल से मान्यता चल रही है कि जो साधक नवरात्र का व्रत कर अष्टमी के दिन कन्याओं की पूजा कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक भोजन करवाते हैं, उन पर मां भगवती अपना पूर्ण हाथ रखती है व उनकी पूजा अर्चना उपवास को सफल बनाती है। माता गेट सूर्यकुंड मंदिर में महंत रमनपुरी ने भी कन्या पूजन किया। इस मौके पर मंदिर परिसर में विशेष-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
बता दें कि मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा के साथ कंजक पूजन से मां दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है। भक्तों ने हलवा, पूरी, चने व अन्य पकवान बनाकर कंजक को भोग लगाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कंजक को विदा करते समय विभिन्न प्रकार के उपहार भी दिए। दुर्गाष्टमी पर जिलेभर में सभी मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन व आरती कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़
शहर के बड़ी देवी मंदिर, कोठी देवी मंदिर सहित प्रमुख शहरों में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। श्रद्धालु ममता, रितु, पिंकी, ज्योति व सोनिया ने बताया कि शरदीय नवरात्र पर भक्त व्रत करते हैं। इन दिनों मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। पंडित शिव चरण शास्त्री ने बताया कि नवरात्र में श्रद्धापूर्वक दान, व्रत करने से मां की विशेष कृपा होती है और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि कई श्रद्धालु चौदस तक नवरात्र उपवास करते हैं।
विज्ञापन



सीवन में मनाई गई दुर्गाष्टमी
सीवन। नगर में श्री दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धा से मनाया। भक्तों ने कन्याओं की पूजा की व प्रसाद खिलाकर उपहार आदि दिए। अधिकतर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन के लिए हलवा, काला चना, पुरी व नारियल का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर संगीत बंसल, अभि मेहता, प्रशांत आनंद, सुरेश सरदाना, अशोक गोयल, दीपिका सरदाना, नीलम बंसल, उषा चौधरी, किट्टी, डाॅ. आभा, शालिनी, अदिति, ममता शिमला व सिमरन मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें