फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 21वें मासिक भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते ट्रस्ट के सदस्य व दुकानदार। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। माल गोदाम रोड स्थित हनुमान मार्केट में हनुमान जी की प्रतिमा के समीप संकट मोचन हनुमान सेवा ट्रस्ट की ओर से 21वें मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे शुरू हुए भंडारे में श्रद्धालुओं को आलू का प्रसाद, जलजीरा और चने का सत्तू वितरित किया गया। भंडारे का शुभारंभ श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा समिति के प्रधान ईश्वर खनौरी ने भगवान हनुमान, सभी देवी-देवताओं और जल देवता को प्रसाद अर्पित कर किया। यह भंडारा हनुमान मार्केट के दुकानदारों के सहयोग से आयोजित किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट प्रत्येक पूर्णिमा पर इस भंडारे का आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। यहां बिना किसी जाति-पाति या ऊंच-नीच के सभी श्रद्धालु एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं। श्रद्धालु यहां अपनी आस्था के साथ आते हैं और भगवान संकट मोचन हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस मौके पर रविंद्र गोयल, पवन शर्मा एडवोकेट, सोनू गोयल, मोहित सिंगला, प्रीतिपाल बंसल, राजेश सिंगला व संजय सिंगला मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते ट्रस्ट के सदस्य व दुकानदार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें