छावनी के दयालबाग क्षेत्र में गणेश महोत्सव में आरती के दौरान मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता
अंबाला। छावनी के दयालबाग क्षेत्र में गणेश महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत रविवार को पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। रविवार सुबह और शाम को श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर गणपति बप्पा की भव्य संगीतमय आरती की। जय गणेश जय गणेश देवा और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। आरती के उपरांत भगवान श्री गणेश को मोदक और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित संगतों एवं श्रद्धालुओं में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया। संवाद