फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलश यात्रा में लगे बाबा भोले के जयकारे, उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ हुआ। इस मौके पर बाबा भोले के जयकारे लगे। मंगलवार को लगभग 500 महिलाओं ने विशाल कलश यात्रा निकाली जो की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर सेक्टर 20 से विभिन्न गलियोंंं से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। इससे पूर्व यात्रा को नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


आयोजक सदस्य मनोज सिगंला व पवन गर्ग ने बताया कि शहर के सैक्टर 20, हुडा में रेजिडेंट्स वेलफे यर एसोसिएशन व श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा मंगलवार शाम चार बजे आरंभ हुई जो की शाम सात बजे समाप्त हुई। उन्होने बताया कि शि महापुराण कथा प्रतिदिन शाम चार से लेकर सात बजे तक होगी जो की 12 अगस्त तक चलेगी। ओर कथा के बाद प्रतिदिन विशाल भंडारे को आयोजन किया जाएगा। शाम को चार बजे शिव योगी तरूण तपस्वी श्री श्री 1008 मडामंडलेश्वर स्वामी यमुनापुरी महाराज अपने मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का वर्णन किया। 12 अगस्त को शिव महापुराण कथा सुबह दस बजे आरंभ होगी। इस अवसर पर रातप्रताप गोयल, डॉ. रमेश पवरेजा, भीमसैन वधवा, पवन गर्ग, राजकुमार खौखरी, जयपाल गुप्ता व मोनू गोयल अपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें