फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खंडालवा के प्राचीन शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 24 Jul 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। शिवभक्तों के लिए अत्यंत पावन श्रावण शिवरात्रि का पर्व खंडालवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जलाभिषेक के लिए सुबह चार बजे से लेकर शाम चार बजे तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जलाभिषेक का पहला मुहूर्त सुबह 4:15 बजे शुरू हुआ। डाक कांवड़ चढ़ाने के बाद कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भीड़ तड़के से ही मंदिर पहुंचनी शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि यह शिवलिंग पाताल से प्रकट हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें