फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोगा पीर की मजार पर उमड़े श्रद्धालु

Mon, 18 Aug 2025 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
04 गुहला-चीका। गोगा नवमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गुहला-चीका। गोगा नवमी का पर्व रविवार को बड़ी ही श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही श्रद्धालु गोगा पीर पर पहुंचने लगे थे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर मीठी सेवियों का भोग लगवाने के बाद अन्न-जल ग्रहण किया। दोपहर को राजकीय आदर्श संस्कृति माडल स्कूल व बलबेहड़ा रोड चीका स्थित गोगा माड़ी के मैदान में मेला लगाया गया। श्रद्धालुओं ने गोगा पीर की मजार पर पूजा-अर्चना की। अनेक श्रद्धालु छड़ी लेकर गोगा माड़ी स्थल पर पहुंचे, वहां डेरु बजा बजाकर गोगा पीर के भजनों पर खूब थिरके। गोगा माड़ी स्थल खानपान व चाट पकौड़ी की रेहड़ियों से सटा हुआ था।
विज्ञापन

वहीं, खेल खिलौने बेचने वालों का भी तांता लगा हुआ था। महिलाओं व बच्चों ने चाट पकौड़ी का लुत्फ उठाया। वहीं, बच्चों के लिए खिलौने आदि की खरीदारी की। इस अवसर पर लगभग सभी जाति व धर्म के लोगों ने मंदिर स्थल पर स्थापित मजार पर शीश नवाया।गोगा माड़ी प्रबंधक समिति के उपप्रधान बाबा मेहर सिंह ने बताया कि गोगा पीर का सबसे बड़ा पूजा स्थल राजस्थान के हनुमानगढ़ की तहसील भादरा में स्थित है। वहां प्रति वर्ष सावन मास की पूर्णिमा से लेकर भादो मास की पूर्णिमा तक एक बड़ा भारी मेला लगता है जिसमें पूरे देश से श्रद्धालु शामिल होकर गोगा पीर की पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन भक्त गोगा जी की पूजा करते हैं, जो सांपों के देवता के रूप में पूजे जाते हैं और उनसे सर्पदंश से सुरक्षा और आशीर्वाद मांगते हैं। उन्होंने कहा कि गोगा नवमी का त्योहार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे उत्तरी भारतीय राज्यों में बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि गोगा की मजार पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम। समाजसेवियों ने छोले पूरी, चावल, जलेबी व पकोड़ों का भंडारे लगाया गया। शहर के अधिकांश मंदिरों में जहां शनिवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया। वहीं, श्रद्धालुओं ने गोगा नवमी पर्व रविवार को मनाया। इस अवसर पर नैब सीड़ा, गुरनेक सीड़ा, जगतार सिंह, मास्टर मलकीत सिंह, राजेश कुमार सहित आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें