फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एकादशी पर सिसला धाम में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 07 Jul 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई, कैथल। देवशयनी एकादशी के अवसर पर रविवार को सिसला गांव स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में शीश नवाने पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।

मंदिर समिति के सदस्य सुभाष ने बताया कि सिसला धाम में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारें लग गई थीं। श्याम बाबा का निशान (ध्वज) लेकर हजारों भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ने भीड़ को सुव्यवस्थित रखने के लिए सेवादारों की ड्यूटी लगाई।

सुभाष ने बताया कि देवशयनी एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्व रखता है। सिसला धाम में बाबा खाटू श्याम के मंदिर में हर एकादशी को दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि इस दिन बाबा श्याम की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें