संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। श्री खाटू श्याम के लाडले संस्था चीका की ओर से हुड्डा आर-1 नजदीक जैन धर्मशाला चीका के पार्क में चौथा विशाल फाल्गुन महोत्सव एवं श्री खाटू श्याम जागरण करवाया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय चौटाला ने दीप प्रज्वलित कर व बाबा खाटू श्याम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खाटू श्याम जागरण का मुख्य अतिथि मैं नहीं खाटू नरेश हैं।
जागरण में ज्योति प्रचंड की रस्म बलवान ठाकुर ने की। दिग्विजय चौटाला ने श्याम बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने इत्र सेवा, चंवर सेवा, शृंगार सेवा, पटाखा सेवा कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद श्याम जागरण हुआ, जिसकी शुरुआत गणेश वंदना से हुई। भजन गायकों ने दरबार में बाबा खाटू श्याम को समर्पित भजन प्रस्तुत कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस जागरण में श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
जागरण के दौरान श्री खाटू श्याम के लाडले चीका की ओर से बाबा खाटू श्याम जी के 56 प्रकार के भोग लगाए गए और केक काटने व संग्रहण का भी आयोजन किया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता फैलती है। मंच संचालन कमल सिंगला ने किया। इस अवसर पर श्री खाटू श्याम के लाडले चीका ने जजपा नेता दिग्विजय चौटाला को भगवान खाटू श्याम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान चौटाला ने 50 हजार रुपये अपने निजी कोष से देने की घोषणा की। इस मौके पर मुनीष अग्रवाल, भरत हरिगढ़, सुमित सिंगला राहुल अग्रवाल अमन गुप्ता, शुभम गर्ग रूलदू जिंदल ने भी अपनी हाजिरी लगवाई। इस मौके पर जजपा हल्का अध्यक्ष अशोक हरिगढ़, पूर्व सीएम विंडो सदस्य राजेश कुमार, भरत हरिगढ़, जगतार माजरी, कुलदीप शर्मा चरण सिंह भी मौजूद रहे।