फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 28 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
भजन पर झूमते भक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पंजाबी बाग कॉलोनी स्थित आश्रम परिसर में वीरवार को आर्ट ऑफ लिविंग कपिस्थल आश्रम का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित भजन संध्या में भजनों और बांसुरी की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे।

आचार्या रुचि शर्मा ने बताया कि आज से ठीक 11 वर्ष पूर्व परम पूज्य श्री श्री रविशंकर ने स्वयं आश्रम की नींव रखी थी। इस विशेष दिवस को यादगार बनाने के लिए हिमाचल से सुप्रसिद्ध भजन गायक अतुल गुरु विशेष रूप से पधारे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी ज्ञानेश्वर द्वारा गुरु पूजा से हुई। इसके बाद अतुल गुरु ने भजनों और बांसुरी की सुरीली धुनों से ऐसा आध्यात्मिक माहौल रचा कि श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। उनके द्वारा प्रस्तुत “कृष्ण गोविंद” भजन ने पूरे परिसर को भक्ति रस में डुबो दिया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में अतुल गुरु ने कहा कि ज्ञान और ध्यान जीवन की हर समस्या से मुक्ति दिलाने वाले आधार स्तंभ हैं।

कपिस्थल आश्रम में विशाल मेडिटेशन हॉल, आधुनिक किचन, डाइनिंग हॉल और आवासीय कक्ष उपलब्ध हैं, यहां लोग सत्संग का लाभ लेने पहुँचते हैं। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दीपक सेठ, कंचन सेठ, अल्पना मित्तल, डॉ. सीमा भटनागर, विकास भटनागर, हिमालय भल्ला, शशि अरोड़ा, सुनील खुराना, शैलजा खुराना, भारत खुराना, गीता खुराना, कपिल गुगनानी, गरिमा आदि उपस्थित रहे।

भजन पर झूमते भक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें