संवाद न्यूज़ एजेंसी
पूंडरी। श्री श्याम मित्र मंडल फतेहपुर-पूंडरी के विशाल श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव रजनी रॉयल गार्डन में आयोजित किया गया। इसमें भव्य दरबार लगाया गया और स्पेशल फूलों से बाबा का शृंगार करवाया गया।
मंडल के सदस्यों की ओर से बाबा को स्पेशल छप्पन भोग, इत्र वर्षा ,पुष्प वर्षा का विशेष प्रबंध किया गया। रजनी राजस्थानी, दर्पण शर्मा व बहादुर सैनी कैथल ने बाबा का गुणगान किया। भक्ति गीतों पर भक्त जमकर थिरके। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर विधायक सतपाल जांबा सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने विशेष रूप से शिरकत की।