संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रेलवे गेट स्थित प्राचीन दक्षिण हनुमान मंदिर में रविवार को कपिस्थल धर्मस्थान एवं वृद्धकदार तीर्थ सुधार सभा की ओर से तीन दिवसीय हनुमान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कलाकारों की प्रस्तुति से भक्ति की गंगा बही।
सभा के उपप्रधान गोपाल सैनी ने बताया की हनुमान महोत्सव पर मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है। रविवार को पहले दिन शाम को हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के समक्ष वभजन संध्या कार्यक्रम चला। टेकचंद वर्मा व राधा-कृष्ण भजन मंडली ने भगवान के भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या में सैंकड़ो श्रद्धालु उपस्थ्ति रहे और भजनों पर झूमे। भजनों के बाद महाआरती की गई।
जी. सैनी ने बताया कि सोमवार शाम को भी भजन संध्या का आयोजन जारी रहेगा। २३ अप्रैल मंगलवार को हनुमान माहोत्सव पर मंदिर में प्रात आठ बजे हवन का किया जाएगा। दोपहर को मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा लगाया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन रात के समय टेकचंद राधे राधे ने भजन संकीर्तन होगा।
इस अवसर पर सभा के सरपरस्त सुरेश बिंदलिश, प्रधान टेकचंद वर्मा, उपप्रधान गोपाल सैनी, सचिव राजेंद्र ढुल, सह सचिव राजेंद्र गुलाटी, कोषाध्यक्ष राजेश मित्तल, अरविंद मित्तल, मुकेश नंबरदार व सुनील गर्ग मौजूद रहे।