फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 22 May 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज परिसर में श्री श्याम शरणम मंदिर प्रबंधक कमेटी शनिवार को 20वां श्याम वंदना महोत्सव आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बाबा श्याम के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। कार्यक्रम में बाबा के दरबार में माथा टेकने के लिए श्रद्धालु दूरदराज से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई। खाटू श्याम जागरण में हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत व कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में कोलकाता से आए राज पारिक, फतेहाबाद की परविंद्र पलक, मनोज शर्मा, सुभाष सांवरिया, दर्पण, नरेश पुनियां ने भजनों से समां बांधा। फतेहाबाद की परविंद्र पलक की तरफ से गाए भजनों से पूरा पंडाल झूम उठा।
विज्ञापन

परविंद्र पलक की तरफ से गाए गए भजन, मैं निर्धन तूं सेठ सांवरां, कै फायदा इस यारी। बता कब ताला खोलेगा बाबा बंद किस्मत म्हारी का। तेरे तैं ना मांगूगा तो और बता किस तै मांगूगा। चेतक का करना, ऑडी रेड फरारी चाहूं मैं। मैं पैदल खुद मजा लवै से नीले की सवारी का। सारी दुनियां मैं से दर्जा, तेरी लखदातारी कां।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने इत्र सेवा, चंवर सेवा,श्रृंगार सेवा तथा पटका सेवा करके बाबा जी के दरबार में अपनी हाजिरी लगवाई। जागरण के दौरान गणेश सेवा समिति ने बाबा खाटू श्याम जी को 56 प्रकार का भोग लगा भंडारा आयोजित किया। इस अवसर पर एडवोकेट विवेक गुप्ता, कृष्ण सैनी, हंसराज बंसल, अशोक गोयल, धर्मबीर केमिस्ट, एडवोकेट साकेत मंगल, सुदेश धीमान, संदीप अग्रवाल, अशोक मित्तल, सोमप्रकाश गर्ग, संदीप शर्मा, राजेश गर्ग, बहादुर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें