फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंदिरों व शिवालयों में उमड़ रहे श्रद्धालु

Sun, 13 Jul 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सावन माह की शुरुआत के साथ ही शहर के शिव मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार को ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचीं। शिव भक्तों ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालु सुमन, सुनीता, अनीता और रवीना ने बताया कि वे सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखती हैं। उनका मानना है कि इस माह में किए गए व्रत और पूजन का विशेष फल मिलता है। सावन के दौरान शिव मंदिरों में उमड़ती भीड़ इसी विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन


शिव शक्ति धाम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित प्रेमशंकर शास्त्री ने बताया कि इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक रहेगा। इस बार कुल चार सोमवार हैं, जिनमें भोलेनाथ की कृपा बरसेगी।
विज्ञापन


पुजारी ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को विशेष सामग्री अर्पित करने का भी नियम है—पहले सोमवार को जल, दूसरे पर दूध, तीसरे पर दही और अंतिम पर शहद चढ़ाने की परंपरा है। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें