फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी हलके के गांवों में 43 लाख से होंगे विकास कार्य

Sat, 22 Aug 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पूंडरी में विकास कार्यों का ​शिलान्यास करते विधायक जांबा। प्रवक्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों में डी-प्लान के तहत करीब 43 लाख रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करवाने के निर्देश दिए।
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। इसी दिशा में डी-प्लान के जरिये गांवों में जरूरत के अनुसार सड़क, गली, नाली, शेड और अन्य आवश्यक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करवाने के साथ-साथ निर्माण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक गांव में आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
इन गांवों में होंगे विकास कार्य
विधायक सतपाल जांबा ने बताया कि गांव म्योली में पांच लाख रुपये से तालाब के पास सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गांव रावण हेड़ा (जीतगढ़) में पांच लाख रुपये से श्मशान घाट में सीसी फ्लोरिंग निर्माण, टीक गांव में सामुदायिक विवाह स्थल पर छह लाख रुपये से शेड निर्माण, सोलु माजरा में पांच लाख रुपये से शिव मंदिर से वाल्मीकि मोहल्ले की ओर पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग व आठ लाख रुपये से मनीष कुमार के घर से नरसिंह के घर तक गली सुधार कार्य, बंदराना गांव में पांच लाख से श्मशान घाट में लोहे/टीन के शेड का निर्माण, रसूलपुर गांव में पांच लाख से ग्राम सचिवालय में शेड निर्माण और बेगपुर गांव में चार लाख रुपये से श्रवण पुत्र भजनाराम के घर से पहलू पुत्र वीर सिंह वाल्मीकि के घर तक फिरनी व नाली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें