संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत नगर पालिका की पहली साधारण बैठक में प्रधान सहित सभी 16 पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक में मौजूद सभी पार्षदों ने सर्व सम्मति से करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर जन प्रतिनिधियों ने बिना किसी सियासी खींचतान के मुहर लगाई।
बैठक मेंं हिस्सा लेने के लिए 19 जन प्रतिनिधियोंं को सूचना प्रेषित की गई थी। भाजपा सांसद नवीन जिंदल और कांग्रेस विधायक विकास सहारण बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे।
साधारण बैठक के लिए जो एजेंडे तय किए गए हैं उसमें पिछली बैठक की पुष्टि करने, भगवान परशुराम सामुदायिक भवन के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने, नगर पालिका की खाली जमीन पर इंडोर स्टेडियम का निर्माण, नरवाना रोड पर पुरानी तहसील कार्यालय की खाली जमीन पर खेल स्टेडियम, दिव्य नगर योजना के अंतर्गत आए प्रोजेक्ट कैथल-नरवाना रोड व श्री कपिल मुनि धाम मार्ग सुंदरीकरण कैथल-नरवाना रोड पर भगवान कपिल मुनि व श्री कृष्ण के नाम से प्रवेश द्वार निर्माण, विश्वकर्मा पार्क मेंं ई-लाइब्रेरी, श्मशान भूमि मेंं संस्कार के लिए इलेक्ट्रिक कीमिटोरियम, शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट टेंडर, राजपूत बड़ी चौपाल का नए सिरे से निर्माण, नगरपालिका कार्यालय परिसर मेंं शॉपिंग कॉम्लेक्स एवं पार्किंग, बस स्टैंड व श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कालेज के बीच डाॅ. भीम राव आंबेडकर मार्ग के दोनों तरफ नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए दुकानों का निर्माण व अन्य मुद्दे शामिल रहे।
इस अवसर पर नपा सचिव पवन शर्मा, पालिका अभियंता प्रीतपाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान, लेखाकार जितेंद्र सिंह, वर्क सुपरवाइजर अमित राणा, सफाई सुपरवाइजर सोमप्रकाश शर्मा व अन्य कर्मी व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
नगर पालिका की पहली बैठक में 16 पार्षद और सभी दिखे सक्रिय
कलायत। नगर पालिका की पहली साधारण बैठक में सभी 16 पार्षदों ने न केवल हिस्सा लिया बल्कि विकास के लिए सक्रिय भी दिखे। इन पार्षदों ने सदन में कई अहम मुद्दे उठाए।
nवार्ड-1 से पार्षद रेणू धानियां ने स्टेडियम व इंडोर स्टेडियम को लेकर सदन मेंं जमीन चिह्नित करने व नीति साफ करने, वार्ड की तमाम आवासीय कालोनियों की गलियों के बेहतर निर्माण, बस अड्डा से श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज के बीच के मार्ग पर पूर्व में पारित प्रस्ताव अनुसार भारत रत्न डा.भीम राव आंबेडकर की पहचान देने,आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन व वार्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सदन में उठाया।
nवार्ड-2 पार्षद आशीष राणा ने अधूरी फिरनी निर्माण का कार्य पूरा करवाने, फकीर बाबा नौगजा पीर व बीबड़ी माता धार्मिक स्थल सुंदरीकरण के साथ-साथ कई अहम मुद्दों को सदन में उठाया।
nवार्ड-3 पार्षद उषा रानी ने सभी वर्गों के आवासीय क्षेत्रों में सुगम गलियों के निर्माण, डा.भीम राव आंबेडकर के नाम से पुस्तकालय, चौपाल सुंदरीकरण, सार्वजनिक स्थलों पर बेंचों की सुविधा व अन्य मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि वार्ड के समाजसेवी राजेंद्र चौहान अपनी बेशकीमती निजी जमीन को पुस्तकालय निर्माण के लिए बिना शर्त नपा को देने के लिए तैयार हैं।
nवार्ड-4 से निशा राणा ने गलियां व बुनियादी सुविधाओंं के मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के ढांचें को मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने संपूर्ण वार्ड के विकास पर आधारित प्रस्ताव सदन में रखे।
nवार्ड-5 से पार्षद प्रीत जगदेवा ने चौपाल, गलियों व अन्य विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव सदन में रखे।
nवार्ड-6 से पार्षद प्रदीप राणा ने गलियों व पानी निकासी के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। उन्होंने कहा कि यह वार्ड शहर का दिल है। इसका बेहतर ढंग से विकास शहर को चार-चांद लगाने का कार्य करेगा।
nवार्ड-7 पार्षद राजेश राणा ने अधूरी फिरनी निर्माण को पूरा करने सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव सदन में रखे।
nवार्ड-8 पार्षद महीपाल पंवार पहली बैठक मेंं बड़ी सौगात हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने भगवान श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर करीब एक करोड़ के बजट से भगवान विश्वकर्मा ई पुस्तकालय का प्रस्ताव सदन में रखा गया। इसके साथ ही विभिन्न वर्गों के सार्वजनिक भवनों व बुनियादी सुविधाएं जुटाने की मांग उठाई।
nवार्ड-9 पार्षद जगदीश रायका ने उनका वार्ड को प्रधान के समक्ष गोद लेने का प्रस्ताव रखा। साथ ही वार्ड को माडल दर्जा देने की मांग की। इसी तरह रहबारी चौपाल व संपूर्ण वार्ड से जुड़े मुद्दों को उठाया।
nवार्ड-10 से पार्षद संजय सिंगला ने कच्ची व टूटी गलियों के कायाकल्प, गलियों को रोशन करने, सुंदरीकरण व वार्ड में हर स्तर पर सुविधाओंं को मजबूती देने की वकालत की।
nवार्ड-11 पार्षद विनोद जेष्ठ ने डा.भीम राव आंबेडकर पुस्तकालय व श्री रैदास तख्त के नाम से द्वार के साथ-साथ कई अहम मुद्दों को सदन में रखा। युवा पार्षद के सभी सुझाव व मुद्दे अहम रहे।
nवार्ड-12 से पार्षद अमित बैदी को भगवान परशु राम सामुदायिक भवन के अधूरे निर्माण को पूरा करने का तोहफा मिला। उन्होंने संपूर्ण वार्ड से संबंधित करीब 80 मांगों को सदन में रखा।
nवार्ड-13 पार्षद रवींद्र निर्मल बंटी ने गौशाला सुदृढ़ीकरण, पेयजल, गलियों के निर्माण व अन्य मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। वे संपूर्ण वार्ड के विकास के प्रति संजीदा दिखे।
nवार्ड-14 से पार्षद धीमान ने वार्ड में धर्मशाला सुंदरीकरण व विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव सदन में रखा। वे सुलझी हुई पार्षद की भूमिका में दिखी।
nवार्ड-15 से कविता कांसल ने गलियों, स्वागत द्वार व अन्य निर्माण कार्यों की मांग सदन में उठाई।
nवार्ड-16 से पार्षद नीलम धीमान ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी पार्कों मेंं विकास कार्यों को गति देने, नायक मोहल्ला की तमाम गलियों को पक्का करने व अनाज मंडी से संबंधित आवासीय इलाके के विकास का रोड मैप रखा। संवाद