पूंडरी। गांव फतेहपुर में विधायक रणधीर गोलन ने सोमवार को 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें हनुमान मंदिर के लिए एक करोड़ 77 लाख रुपये, वालिया चौपाल के लिए 19 लाख 94 हजार रुपये, कम्यूनिटी सेंटर के लिए 13 लाख 18 हजार रुपये, बड़ी चौपाल के लिए 12 लाख 60 हजार रुपये, नई बैरागी चौपाल नौ लाख 95 हजार रुपये, नाई चौपाल (दादा खेड़ा ) दो लाख 72 हजार रुपये, सैन चौपाल (ढांड रोड) छह लाख 82 हजार रुपये, प्रजापत चौपाल छह लाख 72 हजार रुपये, मेन गली से राजेश गोरा के घर तक की गली निर्माण पर नौ लाख 36 हजार रुपये, करनाल रोड से सुदन के घर तक नौ लाख 35 हजार रुपये, रंगपुरी रोड से सुनील के घर, पवन धीमान से रंगपुरी तालाब तक नौ लाख 53 हजार रुपये, ढांड रोड से घन श्याम के घर तक नौ लाख 29 हजार रुपये, ढांड रोड से सोनू के घर तक तीन लाख 92 हजार रुपये, डिस्पेंसरी से खेड़ी मटरवा रोड पर आठ लाख 25 हजार रुपये तथा इसके अलावा लाखों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि उनका परम कर्तव्य है कि हलके में ज्यादा से ज्यादा कार्य करवाया जाए। फतेहपुर पूंडरी उनका घर है, इसलिए वे सभी समस्याओं से पहले ही परिचित हैं। जो भी मांगे फतेहपुर वासियों ने उनके सामने रखी हैं, वह बहुत कम है, इसलिए वे इससे भी ज्यादा कार्य करेंगे ताकि आप लोगों का साथ और आशीर्वाद बना रहे। इस मौके पर सोहन लाल वर्मा, गुरविंद्र हाबड़ी, नरेश पिलनी, राजेश मुन्नारेहड़ी, नितेश खेड़ी, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।