फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कॉलोनियों में लटके विकास कार्य

Thu, 09 May 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते अब शहर में नगर परिषद से संबंधित विकास कार्याें पर भी रोक लगी है। इसी कड़ी में अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में भी अभी विकास कार्य नहीं हो पाएंगे।

इन कॉलोनियों के लिए नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर करीब 25 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया था। इसी के तहत निविदा सूचना जारी होनी थी, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण यह निविदा सूचना अभी जारी नहीं हो पाई है। ऐसे में अभी वैध हुई कॉलोनियों के लोगों को अभी विकास कार्य शुरू करवाने के लिए जून तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले वर्ष जुलाई महीने में ही शहर की 33 में से 20 कॉलोनियों को वैध किया गया था। इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए नोटिफिकेशन जारी होने में ही दो से तीन महीने का और समय लग गया था। इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से विकास कार्य का बजट भी प्रस्तावित किया था परंतु 16 मार्च को आचार संहिता लगने के चलते निविदा सूचना नहीं जारी हो सकी।
विज्ञापन

अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में गलियों व सड़कों के निर्माण से लेकर यहां पर सीवरेज और पीने की पाइपलाइन बिछाई जानी है। इन कॉलोनियों में गलियाें, सड़कों के निर्माण और लाइट लगाने का कार्य नगर परिषद की तरफ से करवाया जाना है। जबकि सीवरेज और पीने के पाइपलाइन बिछाने का कार्य जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से करवाया जाना है। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद ही इन कॉलोनियों में यह विकास कार्य हो पाएंगे।
पिछले वर्ष ये 20 कॉलोनियां हो चुकी ंहैं वैध
1. पंथ नगर



2. अमृतसरिया डेरा



3. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2



4. रणधीर कॉलोनी फेस-1



5. डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1



6. शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन



7. अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1



8. ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी



9. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3



10. शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2



11. जनकपुरी एक्सटेंशन-1



12. जनकपुरी एक्सटेंशन-3



13. जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी



14.हेरिटेज स्कूल के पास



15. मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन



16. ओशाे पुरम विस्तार



17. सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी



18. ओशो पुरम



19. राधा स्वामी संत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास



20. कपिल नगर काॅलोनी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें