फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वैध हुई 20 काॅलोनियों में अटका विकास

Mon, 02 Sep 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पिछले साल जुलाई माह में वैध हुई 20 काॅलोनियों में आचार संहिता के चलते विकास कार्य अटक गए हैं। निविदा समय पर न होने के कारण इन काॅलोनियों में काम शुरू नहीं हो पाए। अब अक्टूबर में निविदा लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इन काॅलोनियों में 20 करोड़ रुपये से विकास कार्य होने हैं, लेकिन मात्र दो काॅलोनियों में ही विकास कार्य शुरू हो पाए हैं। काॅलोनी वासियों को अभी डेढ़ माह तक और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर की 33 में से 20 काॅलोनियों को पिछले साल जुलाई माह में वैध किया गया था। 13 काॅलोनी अब भी अवैध हैं। इनकी वैधता को लेकर प्रस्ताव तो सरकार को भेजा गया है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। काॅलोनियों के वैध न होने के कारण लोगों को मकान की खरीद-फरोख्त में भी दिक्कत आ रही है। वहीं पब्लिक हेल्थ के एसडीओ गोपाल वैद्य ने बताया कि वैध काॅलोनियों में सीवरेज व पानी की पाइप लाइन जल्द दवाई जाएंगी। अब अक्टूबर माह के बाद ही काम शुरू होंगे।
यहां पर शुरू होने हैं विकास कार्य

पिछले साल जुलाई माह में सच कैंटीन के पीछे वाली काॅलोनी, पंथ नगर, अमृतसरिया डेरा, शुगर मिल काॅलोनी पार्ट-टू, रणधीर काॅलोनी फेस-वन, डिफेंस काॅलोनी, एक्सटेंशन-वन, शहीद भगत सिंह काॅलोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन- वन, आक्सफोर्ड स्कूल काॅलोनी, शुगर मिल काॅलोनी पार्ट-तीन को वैध किया गया था। शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-टू, जनकपुरी एक्सटेंशन-वन, जनकपुरी एक्सटेंशन-तीन, जीवन राइस मिल के पीछे वाली काॅलोनी, हेरिटेज स्कूल के पास कालोनी, मायापुरी काॅलोनी एक्सटेंशन, ओशोपुरम विस्तार, ओशो पुरम, राधा स्वामी सत्संग भवन- टू काॅलोनी के पास, कपिल नगर काॅलोनी को वैध किया गया था। इन कालोनियों में विकास कार्य शुरू होने से 55 से 60 हजार की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन

इन काॅलोनियों को वैध करने के लिए भेजा गया प्रस्ताव

मलिक नगर, अर्जुन नगर विस्तार एक, खनौरी रोड, बसंत विहार, डिफेंस कालोनी एक्सटेंशन, रुद्र एनक्लेव, वसंत विहार कालोनी, कपिल नगर काॅलोनी, स्टार सिटी काॅलोनी, शक्ति नगर पार्ट वन, रणधीर कालोनी, सैनी काॅलोनी, देवीगढ़ कालोनी फेज वन कालोनी को वैध करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। लोगों को उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव से पहले ये काॅलोनी वैध हो जाएंगी, लेकिन आचार संहिता लगने के बाद अक्टूबर माह के बाद ही काॅलोनियों के वैध होने की उम्मीद है।
पिछले साल वैध की गई काॅलोनियों में नगर परिषद व पब्लिक हेल्थ की तरफ से विकास कार्य करवाए जाएंगे। अब तक दो कालोनियों में काम हो गए हैं, अन्य काॅलोनियों में अक्टूबर माह में ये कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन


कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें