फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा जवाहर पार्क

Sun, 23 Apr 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
पार्क में खराब पड़ा फव्वारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बार-बार निर्देशों के बावजूद जवाहर पार्क में हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे। पार्क में सुंदरता बढ़ाने के लिए लगे उपकरणों की हालत भी काफी खस्ता हो चुकी है। यहां स्थित ऐतिहासिक विद्क्यार झील में गंदगी का आलम है। एक कर्मचारी को करंट लगने के बावजूद कई जगह तारें नंगी पड़ी हुई हैं। वहीं अराजक तत्वों के जमावड़े से सुबह और शाम के समय यहां सैर करने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


नहीं है सार्वजनिक शौचालय
प्रेम चंद सैनी ने बताया कि यहां कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। जो शौचालय है उनकी हालत काफी खराब है। जिस कारण यहां आने वाली महिलाओं को भारी दिक्कतों को झेलना पड़ता है। नगर परिषद को इस बारे में खास ध्यान देना चाहिए।

पार्क में फैली अव्यवस्था
शहरवासी बलदेव सिंह ने बताया कि पार्क में अव्यवस्था का माहौल है। यहां पशु भी घुस जाते हैं जो यहां लगे पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाते है। उन्होंने कहा कि पार्क की सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। इसके साथ पार्क में कुछ शरारती तत्व जुआ खेलते हैं। इन पर भी कोई रोक नहीं लगाई जा रही।
विज्ञापन


फव्वारों सहित अन्य उपकरणों की हालत खस्ता
शहरवासी टेक चंद वर्मा ने बताया कि पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लगे फव्वारे व स्पीकर भी पिछले कई माह से बंद पड़े है। इस रैंप पर लगी लाइटें भी टूट चुकी है। जो सही हैं वह बिल्कुल ही खराब हालत में है। साथ ही जवाहर पार्क से चिल्ड्रन पार्क के रास्ते पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब है।

शरारती तत्वों का रहता है जमावड़ा
शहरवासी मनोज ने कहा कि इस समय गर्मी अपने चरम पर है। जिस कारण लोग सुबह व शाम को पार्क में सैर के लिए आते हैं। लेकिन पार्क में नशेड़ी युवकों का जमावड़ा रहता है। जिससे यहां आने वाले लोगोें को काफी परेशानी होती है। कई बार इन शरारती तत्वों द्वारा ऐसा कार्य किया जाता है जो निंदनीय है।

चेयरमैन ने किया कई बार दौरा, नहीं हुआ समाधान
शहरवासी रूप लाल ने कहा कि पिछले छह महीने के भीतर नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल प्रजापति भी पार्क की व्यवस्था को देखने के लिए कई बार यहां आ चुके है। वे यहां स्थित सुरक्षा कर्मियों व अन्य कर्मचारियों को व्यवस्था बनाए रखने के दिशा निर्देश देकर गए थे। लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों है। इसके लिए नगर परिषद को खास ध्यान देना चाहिए।

ईओ सुरेश चौहान ने कहा कि पार्क की समस्याएं उनके संज्ञान में नहीं है। जो भी समस्याएं है। उन पर गहनता से विचार करके उनका जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। जिससे यहां सैर के लिए आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सुधार के लिए किए जा रहे आवश्यक कार्य
नगरपरिषद अध्यक्ष यशपाल प्रजापति ने कहा कि पार्क की व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। जो भी समस्याएं हैं उसका जल्द ही समाधान किया जाएगा। कमेटी के अधिकारियों द्वारा पार्क में सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें