संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खेल विभाग के उपनिदेशक राकेश पांडे ने सोमवार को अपनी टीम सहित कैथल ब्लॉक की विभिन्न नर्सरियों का दौरा कर जांच की। यह जानकारी देते डिप्टी सुपरिडेंट निर्मला ने बताया कि कुल 128 नर्सियांं ऑनलाइन अपलाई हुई थी। इनमें से 94 नर्सियांं पात्र हैं। उन सभी निर्सियों का दौरा किया जाएगा।
यह दौरा कैथल ब्लॉक के बाद, जिले के विभिन्न ब्लॉकों मेें किया जाएगा। जो कई दिनों तक चलेगा। सोमवार को लगभग 40 नर्सरियों में डिप्टी डॉयरेक्टर राकेश पांडे ने अन्य कोच सहित दौरा किया। टीम में हैंडबॉल कोच राजेश व बॉक्सिंग कोच अमरजीत सिंह भी साथ मौजूद रहे। सबसे पहले हिंदू कन्या स्कूल स्थित कबड्डी नर्सरी, उसके बाद खालसा स्कूल स्थित हैंडबाल नर्सरी, शैमरॉक स्कूल स्थित शूटिंग नर्सरी सहित कैथल ब्लॉक की विभिन नर्सियों में दौरा कर वहां खेल मैदान की व्यवस्था, कोच की उपलब्धता व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।