फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उपायुक्त ने किया सरल केंद्र का औचक निरीक्षण

Thu, 18 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त प्रीति ने बुधवार सुबह नौ बजे सरल केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से दी जा रही सेवाओं के बारे में फीडबैक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर आएं। नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार रखते हुए सरकार की सेवाओं का लाभ समयबद्ध प्रदान किया जाए। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी यदि लापरवाही करता हुआ पाया जाएगा तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन




उपायुक्त ने रजिस्ट्ररों, ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति, शिकायत निवारण प्रक्रिया और सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि सरल केंद्र का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें