दुष्यंत चौटाला का कैथल में दौरा
- फोटो : अमर उजाला
कैथल के कलायत विधानसभा के गांव जाखौली में स्थित प्राचीन श्री रसमंगल तीर्थ पर आयोजित बेशाख पूर्णिमा उत्सव में डिप्टी सीए दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा और जजपा के बीच गठबंधन बरकरार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणा में भाजपा की सरकार को लेकर दिए गए बयान पर दुष्यंत चौटाला ने खुल कर बोलते हुए कहा कि जजपा के समर्थन से हरियाणा में सरकार चल रही है।
भाजपा और जजपा के नेता फाइनल निर्णय लेंगे
वहीं, उन्होंने कहा कि जजपा गठबंधन के करार अनुसार 100 में से 99 मांगों को मनवा चुकी और मौका मिलते ही बुजुर्गों की 51 सौ रुपए की पेंशन का सपना भी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर भाजपा और जजपा के नेता फाइनल निर्णय करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्राचीन तीर्थ के कायाकल्प पर करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च करने घोषणा की।
मनरेगा मजदूरों ने भी कहा कि बिना सुने ही चले गए उपमुख्यमंत्री
दो दिन पहले राजौंद में हुई लूटपाट व गोली की घटना से गुस्साएं परिजन उप मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे लेकिन उन्होंने कहा कि सिर्फ एक मिनट से भी कम समय हमें दिया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।