फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार युवकों ने रंजिशन की घर पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया तीन के खिलाफ केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव पाई में शनिवार रात को रंजिशन चार युवकों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर पहुंच कर उसे धमकी दी और उसके घर पर फायरिंग की। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पाई निवासी अमन ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। नौ जून को उसके दोस्त कृष्ण कुमार ने उसे बताया कि गांव वासी सोनू व उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसी बीच कृष्ण के फोन पर फोन करके एक व्यक्ति ने धमकी दी। इसी रंजिश के चलते शनिवार की रात को उसके घर के बाहर हमला किया। वह रात को अपने परिवार सहित सोया हुआ था। उसी समय उसके घर के बाहर सोनू, सुखविंद्र उर्फ मोटी व एक अन्य लड़का उनके घर के बाहर आए। वे उसे ऊंची-ऊंची आवाज में गालियां देने लगे। उसका गेट पीटा। इसी बीच एक लड़के से असलहा से उसके गेट के ऊपर फायरिंग की, जिसमें गोली ग्रिल पर लगी। वह बाहर जाने लगा तो उसकी मां ने उसे रोक लिया। इसी बीच आवाज सुनकर उसका पड़ोसी प्रदीप जाग गया। उसने ललकारा मारा तो आरोपियों ने उसके घर पर फिर फायर किया। जो गोली पाइप में जा लगी। इसी बीच एक फायर सीधा गली में किया। इसके बाद तीनों लड़के उसे गालियां देते हुए फरार हो गए। एसएचओ पूंडरी महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें