फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू का मरीज मिला

Wed, 27 Nov 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को फिर एक मरीज मिला। वह नंद करण माजरा गांव में मिला है। अब जिले में डेंगू संक्रमित के कुल मरीज की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। उधर, मंगलवार को जिले में 76 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला है।

सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व सफाई को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से पूरे जिले में 30 संदिग्ध लोगों के रक्त के नमूने सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट बुधवार काे आ जाएगी। विभाग की ओर से डेंगू के मरीज मिलने पर सैंपल लेने की कार्रवाई तेज हुई है। अब तक जिले में 3674 जगहों पर लार्वा मिल चुका है। पिछले साल डेंगू के 118 मरीज मिले थे।
विज्ञापन


जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया के टेस्ट कराने का मूल्य निर्धारित किया गया है। डेंगू एलाइजा टेस्ट 600, चिकनगुनिया एलाइजा 600 और चिकनगुनिया का आरटी पीसीआर टेस्ट का रेट एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


सभी प्राइवेट अस्पताल व लेबोरेटरी संचालकों को नोटिस भेजा गया है। यदि कोई भी अस्पताल संचालक व लैब संचालक मरीज से इन टेस्टों के ज्यादा रुपये लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें