फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो नेता की पत्नी की डेंगू से मौत

Wed, 25 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरगोधा कॉलोनी निवासी इनेलो के प्रदेश कोषाध्यक्ष व अग्रोहा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष पारस मित्तल की पत्नी की डेंगू से मौत हो गई। पारस की पत्नी आशा मित्तल चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार सुबह उसका निधन हो गया।
विज्ञापन


इसी कॉलोनी की एक और बुजुर्ग महिला की कुछ दिन पहले ही डेंगू से मौत हो चुकी है। शहर में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। कॉलोनी के लोग सहमे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि आशा मित्तल को डेंगू था लेकिन मृतका के परिजनों का कहना है कि निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने डेंगू होने की बात कही थी।

सरगोधा कॉलोनी निवासी इनेलो नेता पारस मित्तल की पत्नी आशा मित्तल को दो दिन से बुखार था। परिजनों ने उसे यहां के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से गंभीर हालत होने पर उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां बुधवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कॉलोनी में दूसरी मौत
स्वास्थ्य विभाग के उदासीन रवैये से लोगों में है। कॉलोनी निवासी चांदी राम, रामनिवास, राजेश कुमार ने कहा कि यहां हर घर में डेंगू के मरीज हैं। पूर्व में यहां कमला देवी नाम की बुजुर्ग महिला की भी मौत हो चुकी है। विभाग एक बार फॉगिंग करवाकर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर लेता है। यहां हर घर में ऐसे मरीज हैं जिनका बड़े अस्पतालों में लंबा इलाज चला है। वे मुश्किल से बच पाए हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। यह जानलेवा बीमारी शहर में महामारी का रूप ले चुकी है।

अधिकारियों से करेंगे बात : रामनिवास
नगर परिषद के अध्यक्ष रामनिवास मित्तल ने कहा कि वे एक बार फिर इस संबंध में अधिकारियों से मिलकर कोई न कोई उपाय करने की मांग करेंगे। क्योंकि इतनी ठंड होने के बावजूद यदि डेंगू का प्रभाव कम नहीं हो रहा तो यह जांच का विषय है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी इस संबंध में मांग की जाएगी कि डेंगू की रोकथाम के लिए कोई न कोई उपाय किए जाएं।

अस्पतालों में डेंगू मरीजों की भरमार
निजी अस्पतालों में भी डेंगू से पीड़ित मरीजों की भरमार है। कई अस्पतालों में तो इस समय भी डेंगू के लिए स्पेशल वार्ड बनाए गए हैं। शहर की कई कॉलोनियों में इस समय भी डेंगू का प्रकोप बना हुआ है जिनमें चंदाना गेट, मॉडल टाउन, चंदाना गेट के अंदर का इलाका, प्रोफेसर कॉलोनी सहित कई ऐसी कालोनियां हैं जहां घरों में डेंगू के कई-कई मरीज हैं।

अब तक विभाग के पास इस संबंध में रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही डेंगू की पुष्टि की जा सकेगी। मौसम बदलने के कारण डेंगू पहले से कम हो गया है। ज्यादा ठंड होने पर यह और कम हो जाएगा। इस समय फॉगिंग का भी कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन

नीलम कक्कड़, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें