ोकैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू व मलेरिया को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत विभाग की टीमों ने शनिवार को भी जिले में नौ हजार 896 घरों में पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 16 जगह पर लार्वा मिले। इसके बाद टीम ने सभी संबंधित मालिकों को नोटिस भी दिए। इसके साथ ही 15 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी लिए गए। अब तक 1428 डेंगू के सैंपल लिए हैं, लेकिन डेंगू पॉजिटिव केस नहीं मिला है। संवाद