फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीटू के बैनर तले मजदूरों का प्रदर्शन

Thu, 11 Jul 2024 06:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। सीटू के बैनर तले सैंकड़ों मजदूरों ने बुधवार को हनुमान वाटिका में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान बसाऊ राम और विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से की और संचालन सीटू जिला सचिव नरेश व बीरभान ने किया। इस मौके पर बसाऊ, राम नरेश रोहेड़ा, जयप्रकाश शास्त्री, जसवीर सिंह, अमृतलाल, नवाजा ने बताया कि हरियाणा में सीटू के बैनर तले मजदूर आंदोलन करके मांग पत्र सरकार को सौंपेंगे। महंगाई अनुसार न्यूनतम मजदूरी कम से कम 26 हजार रुपये महीना होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रेमचंद, रमेश, राम भजन, सिंनद, सुमन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें